संवाददाता-प्रदीप सचदेव
मामला मोगा के मानुके के पंचायतघर पर फिर खालस्तानी झंडा लहराने का
पंजाब,मोगा। मोगा के अधीन पड़ते थाना निहाल सिंह वाला के गांव मानुके गिल में पंचायत घर के ऊपर आज फिर शरारती तत्वों द्वारा खालिस्तान का झंडा लहराया गया। हालांकि पुलिस और पंचायत की तरफ से खालिस्तान का झंडा वहां से उतार दिया गया।
बता दें कि मोगा जिले में कल डी.सी दफ्तर के ऊपर कुछ शरारती तत्वों द्वारा खालिस्तान का झंडा लहरा कर और उसके बाद तिरंगे झंडे को साथ ले जाने के बाद जहां पुलिस की तरफ से जगह-जगह पर नाके लगाए गए हैं वही आज कस्बा निहाल सिंह वाला में पड़ते गांव मानुके गिल में पंचायत घर के ऊपर किसी ने खालिस्तान का झंडा लगा दिया। हालांकि पुलिस और पंचायत ने खालिस्तान का झंडा वहां से उतार दिया। शहर में खालिस्तान के झंडे लहराने की यह दूसरी घटना है। उक्त दोनों घटनाओं को पुन्नू के बयान से जोड़ कर देखा जा रहा है। मोगा में कुछ कारों पर भी खालिस्तान लिखा हुआ नजर आया। खालिस्तान की गतिविधियों को बढ़ते देख पुलिस पर सवालिया निशान लगने आरंभ हो गए हैं।
इन घटनाओं के बाद बजरंगदल हिंदुस्तान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हितेश भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया दिते हुए कहा कि पुलिस की नाक तले लगातार खालस्तानी झंडे लगाने की दूसरी घटना मोगा पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगा रही है। उक्त घटना से साबित हो गया है कि पुलिस और खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेल हैं। पंजाब का माहौल खराब करने के लिए गुरपतवंत पन्नू पंजाब के नोजवानों कभी पैसों का लालच देता है तो कभी विदेश का। उन्होंने पंजाब के नोजवानों को नसीहत देते हुए कहा कि पन्नू की बातों में ना आकर हिन्दू सिख एकता बनाएं रखें, यदि पन्नू की बातों में आए तो पन्नू के डॉलर नही पुलिस के डंडे पड़ेंगे।