
एजागरण न्यूज नेटवर्क/फिरोजपुर (अशोक भारद्वाज) स्थानीय नामदेव चौक स्थित आरक्षण संघर्ष समन्वय समिति के कार्यालय में जिला प्रधान राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा व समिति के मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक भारद्वाज विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सर्वप्रथम हनुमान चालीसा का विधिवत पाठ किया गया। इस मौके सर्वसम्मति से अमित शर्मा को आरक्षण संघर्ष समन्वय समिति (विधि प्रकोष्ठ) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अश्विनी शर्मा सहित आए गणमान्यों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया गया। इस मौके अमित शर्मा ने वचन देते हुए कहा कि समिति द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
इस मौके पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए अश्वनी शर्मा ने बताया कि समिति का विधि प्रकोष्ठ देशभर में सामान्य वर्ग में पिछड़ चुके लोगों में झूठे मुकदमों में फंसे लोगों को निशुल्क कानूनी सलाह देने के साथ-साथ, आरक्षण विरुद्ध कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। इस मौके पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा , पंजाब मीडिया प्रभारी अशोक भारद्वाज जिला प्रधान राजकुमार शर्मा, अमित शर्मा, जगदीश लाल, प्रमोद शर्मा, श्याम लाल, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
