
मोगा (हैप्पी ढंड) मास्टर केहर सिंह एकेडमी, मोगा की खिलाड़ी बलवंत कौर ने क्वान की डू मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हासिल कर एकेडमी व मोगा का नाम रोशन किया है।
संस्था के चेयरमैन डा सीमांत गर्ग ने बलवंत कौर पिता बलदेव सिंह माता सरबजीत कौर जी को सम्मानित करते हुए मुबारकबाद दी।
कोच केहर सिंह ने बताया कि मार्शल आर्ट लड़कियों की आत्म रक्षा के लिए बहुत जरूरी है, उन्होंने बताया कि लड़कियों को मार्शल आर्ट का हुनर जरूर सिखायो ताकि हमारी लड़कियां सुरक्षित रहे।
