आ.स.स.स. ने मनाई माँ चिंतपूर्णी जयंती।
मोगा (साहिल गुप्ता) स्थानीय मां चिंतपूर्णी दुर्गा देवी मंदिर, में आरक्षण संघर्ष समन्वय समिति के जिला प्रधान नानक चोपड़ा के नेतृत्व में मां चिंतपूर्णी जयंती मनाई गई। पंडित प्रदीप भारद्वाज द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर, माँ को भोग लगाया गया। इस मौके आए भक्तों द्वारा जहां मां की भेंटे गई गई, वहीं भक्तों द्वारा मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस मौके 9 साल की छोटी बच्ची रिधि गुप्ता ने दुर्गा कवच गाकर सबका मन मोह लिया। समिति के सदस्यों ने मां छिन्नमस्तिका के स्वरूप से अनुरोध करते हुए देश मे सामान्य वर्ग के साथ हो रहे जातीय उत्पीड़न को रोकने की मांग भी रखी। इस मौके नानक चोपड़ा ने कहा की समिति द्वारा माँ चिंतपूर्णी जयंती शुक्ल पक्ष के दौरान वैशाख के महीने में चतुर्दशी को मनाई जाती है।
उन्होंने बताया कि इस बार माँ छिन्नमस्तिका जयंती के शुभ मोके पर माँ के चमत्कार से ज्ञानवापी विवादित परिसर में श्री विश्वेश्वर महादेव के दर्शन होने से भक्तों की खुशी कई गुणा बढ़ गई है। इस मौके श्री चोपड़ा ने विश्वेश्वर महादेव की उपस्थिति की खबर से उत्साहित हुए भक्तों को किसी तरह के विवादित बयान बाजी ना करने की अपील भी की। इस मौके जिला प्रधान नानक चोपड़ा, शहरी प्रधान तरसेम जंड, शहरी उपप्रधान सोनू धवन, साक्षी गुप्ता, विवान गुप्ता, नीतू चोपड़ा, आरुष, रिधि गुप्ता, हरप्रीत कौर, नायरा आदि सहित अन्य भक्तजन उपस्थित थे।
ICIJ के डायरेक्टर की जनता को अपील